मुंबई एयरपोर्ट पर टला एक बड़ा हादसा: इंजन का काउलिंग गिरने के बाद भी किया टेक ऑफ
बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह टेक ऑफ के दौरान एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट के इंजन का काउलिंग (कवर) का एक हिस्सा गिर गया।
हैरान करने वाली बात है कि विमान के इंजन का काउलिंग गिरने के बाद भी टेक ऑफ करा दिया।
कुल 70 यात्री इस विमान में सवार थे। टेक ऑफ के बाद गुजरात के भुज में विमान को सुरक्षित लैंड करवाया गया।
एलायंस एयर कंपनी के विमान का इंजन का काउलिंग का एक हिस्सा गिर गया था।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामला सामने आते ही जांच का आदेश दे दिया।
अधिकारीयों ने घटना को लेकर कहा कि उड़ान भरने के दौरान विमान के इंजन का काउलिंग उखड़ कर रनवे पर ही गिर गया।
काउलिंग गिरने के बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट भी जारी किया।
चालक दल के चार सदस्य और एक विमान रखरखाव इंजीनियर 70 यात्रियों को लेकर उड़ रहे विमान में शामिल थे।
मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने घटना को लेकर कहा कि एक ऐसी घटना में एटीआर 72-600 विमान वीटी आरकेजे ऑपरेटिंग फ्लाइट, 9आई-625 (मुंबई-भुज) शामिल था जहां इंजन कवर अलग हो गया और उसे रनवे पर पाया गया।
मुंबई से भुज के लिए एलायंस एयर की उड़ान थी। बिना इंजन काउलिंग के विमान ने उड़ान भरी थी।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News